भोपाल / अस्पताल के गेट पर डॉक्टर पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर हमलावर फरार

भोपाल। हमीदिया अस्पताल परिसर में अज्ञात व्यक्ति ने ड्यूटी पर आ रहे डॉक्टर पर चाकू से हमला कर दिया। डॉक्टर के हाथ और जांघ में चाकू लगा है। डॉक्टर को जख्मी करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। 




 



 


कोहेफिजा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हमीदिया अस्पताल के चर्मरोग विभाग में पदस्थ दयाशंकर त्रिपाठी अस्पताल के नजदीक स्थित लखेरापुरा में रहते हैं। डॉ. त्रिपाठी घर नजदीक होके के कारण रोज पैदल अस्पताल आते हैं। बुधवार को भी वे पैदल घर से निकले थे। जैसे ही वे हमीदिया अस्पताल के गेट में घुसे पहले से घात लगाए युवक ने उनपर हमला कर दिया। डॉक्टर ने बचने की कोशिश की तो उसने डॉक्टर को पैंट में हाथ डाल बेल्ट पकड़ लिया। इसके बाद उसने चाकू से हमला किया। 


डॉक्टर पर हमला होते देख वहां मौजूद लोगों ने डॉक्टर को हमलावर से छुड़ाया। डॉक्टर को छोड़ते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद मौके पर पहुंचे अन्य डॉक्टर दयाशंकर को वार्ड में लेकर पहुंचे और उनका उपचार किया। अस्पताल पहुंची कोहेफिजा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया